3 November 2026

नैनीताल कि ब्रिटिश कालीन रामलाल ब्रदर्स शोरूम में पहली बार लगी सेल, कपड़ो का बड़ा ब्रांड राम लाल ब्रदर्स और RLB के उत्पादों में नैनीताल व हल्द्वानी के शोरूम में 30 प्रतिशत की छूट

pine-crest


नैनीताल। ब्रिटिश कालीन कपड़ो के बड़े ब्रांड राम लाल ब्रदर्स और RLB के साथ हल्द्वानी शोरूम में भी 23 से 25 फरवरी तक सभी उत्पादों पर फ्लैट 30 प्रतिशत की भारी छूट दी जा रही है। इस बड़े ब्राड के इतिहास में पहली बार
ऐसा होने जा रहा है। जिससे इस बड़े ब्रांड के उत्पादों को अब सेल के दौरान आम जनमानस भी आराम से खरीदारी कर सकता है।


बता दे कि वर्ष 1901 से लोकल फ़ॉर वोकल के तहत अल्मोड़ा ट्वीट व शॉल के पायनियर राम लाल ब्रदर्स के नैनीताल व हल्द्वानी स्थित
शोरूम में ट्वीट कोट, लेडीज कोट, जेंट्स
कोट,पुलोवर्स, मफलर्स,शाल, स्टॉल सहित अन्य उत्पाद देश ही नही अपितु विदेशों तक ख्याति
प्राप्त है और इनकी मांग हमेशा ही रहती है।


रामलाल ब्रदर्स शोरूम के स्वामी व मां नयना देवी व्यापार मंडल नैनीताल के अध्यक्ष पुनीत टंडन ने कहा कि राम लाल ब्रदर्स के इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी सेल का आयोजन किया गया है। कहा कि इस वर्ष नव वर्ष से ही सैलानियों की कमी के चलते ही व्यापारी वर्ग काफी हताश हो चुका है उसके बाद बनभूलपुरा घटना फिर किसान आंदोलन के चलते व्यापार में हुए घाटे को देखते हुए उन्हें यह निर्णय लिया गया है कि सेल के माध्यम से लोगों तक अपने महंगे ब्रांड को सस्ते में उपलब्ध कराया जाए इसलिए उन्होंने अपने तीनों शोरूम में 30 प्रतिशत की छूट दी गई है।

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!