2 November 2026

भाजपा के वरिष्ठ नेता भुवन चंद आर्य की आईडी हुई हैक, व्हाट्सएप्प नंबरों पर मैसेज भेज कर पैसों की कि जा रही है डिमांड, मांग रहा है 15000 हजार

pine-crest

नैनीताल। नगर में आए दिन व्हाट्सएप नंबर पर मैसेज भेज कर पैसे मांगने का सिलसिला ऑनलाइन साइबर स्कैम का मामला प्रकाश में आ रहा है। इस ऑनलाइन साइबर स्कैम में नैनीताल की वरिष्ठ भाजपा नेता भुवन चंद्र आर्य की आईडी हैक कर लोगों को उनके नंबरों पर मैसेज कर ऑनलाइन पैसे की डिमांड की जा रही है। भुवन चंद आर्य की डीपी लगाकर व्हाट्सएप नंबर में हेलो कैसे हो का मैसेज दे रहा है उसके बाद मैसेज का जवाब देते ही एक अर्जेंट काम है बोल रहा है और पूछने पर वह ₹15000 की डिमांड गूगल पे पर करने को मैसेज कर रहा है।

इसलिए सभी सावधान हो जाएं और मैसेज को इग्नोर कर दिया जाए। भुवन चंद्र आर्य अभी देहरादून में विधायक सरिता आर्य के साथ मौजूद है उन्होंने बताया कि उनकी आईडी हैक कर दी गई है और लोगों से पैसे मांगा जा रहा हैं, कोई भी उसे इस +91 97935 37722 नंबर पर पैसा ना दे और भुवन चंद्र आर्य ने कोई भी पैसे मांगने का व्हाट्सएप में मैसेज नहीं भेजा है सावधान रहें।

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!