2 November 2026

सतर्क रहें साइबर ठगी जाल साजों से,होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष की सूझबूझ आई काम, ऑनलाइन साइबर ठगी का नया मामला आया सामने

pine-crest

,

नैनीताल। साइबर ठगी का नया मामला और प्रकाश में आया है । अब जालसाज साइबर ठगी के नए तरीके ढूंढ कर होटल स्वामियों को भी चूना लगाने में तुले हैं। ऐसा एक मामला भवाली होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र कपिल के साथ होने से बच गया। हुआ यह की राजेंद्र कपिल का भवाली में स्प्रिंग बुड इन होटल है। शुक्रवार को दोपहर लगभग 2:30 बजे राजेंद्र कपिल के नंबर पर फोन आया कि उन्हें होटल में दो कमरे चाहिए। जिसपर कपिल ने एडवांस रुपए के लिए कहा तो जाल साज ने उनके नंबर पर ₹1 ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिया और बैंक से जैसा ही एक मैसेज टाइप कर साथ ही यूपीआई आईडी समेत उनके नंबर पर भेज दिया। भेजने के बाद फिर फोन करके पूछा कि ₹1 आ गए उन्होंने कहा कि आ गए, फिर जाल साज ने 2000 के जगह 20,000 का मैसेज टाइप कर भेज दिया और फोन करके कहा कि गलती से 20000 आ गए हैं मुझे ₹18000 वापस कर दो जिस पर कपिल ने कहा कि होटल में आ रहे हो तो रुपए आए होंगे तो मैं वापस कर दूंगा।

ऐसा कहने पर तभी जाल साज ने प्रेशर में लेने की पूरी कोशिश की लेकिन कपिल ने एक नहीं सुनी इसके बाद जालसाज ने दूसरे नंबर से व्हाट्सएप कॉल कर उन्हें एसपी राम पांडे की धमकी देकर पैसे वापस मांगने लगा बाद में कपिल ने कहा कि कोई पैसा नहीं आया है । कपिल ने बताया कि फर्जी मैसेज बनाकर लोगों को ठगी करने का नया-नया तरीका ढूंढ कर जालसाज कर रहे हैं लोग इनसे सावधान रहें, और हो सके तो ऑनलाइन ट्रांसफर से बचें । तीन दिन की बैंक में छुट्टी है इसलिए जालसाज और सक्रिय हो गए हैं। समस्त होटल व्यवसायियों से अनुरोध है कि सतर्क रहें क्योंकि हड़बड़ाहट में कहीं जालसाज के चंगुल में फंसकर पैसा ना ट्रांसफर कर दें।आखिर में सूझबूझ के साथ राजेंद्र कपिल ने अपने पैसे जाल साजों से बचा लिए हैं।

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!