13 April 2026

भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष कविता गांगोला के घर के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ गुलदार, वन विभाग के अधिकारियों से शीघ्र पकड़ने की मांग

0
naini-public
pine-crest


नैनीताल। तल्लीताल के रिहायशी क्षेत्र इंद्रा कॉटेज में कई दिनों से गुलदार सुबह शाम व रात के समय चहलकदमी करते हुए घर के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। गुलदार के देखने से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।


बता दें कि तल्लीताल स्थिति इंद्रा कॉटेज निवासी भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष कविता गंगोला के घर में आए दिन सुबह शाम व रात के समय गुलदार दिखाई दे रहा है। बीती रात 2:00 बजे के करीब घर की सीढ़िया से गुलदार घर के बरामदे में चहल कदमी करते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। गुलदार काफी बड़ा है। गुलदार के दिखने से कविता गंगोला ने वन विभाग के अधिकारी को भी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भेज दी है। भाजपा महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष कविता गंगोला ने वन विभाग के अधिकारियों से शीघ्र ही पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की है। क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!