14 June 2026

मां पाषाण देवी मंदिर और त्रिवेणी कला केंद्र की हुई महिला बैठकी होली, खूब जमकर हुआ डांस व रचे स्वांग

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM

नैनीताल। नगर में होली का रंग पढ़ने के बाद घर-घर महिलाओं की बैठकी होली का रंग चढ़ चुका है। तल्लीताल के ठंडी सड़क स्थित मां पाषाण देवी मंदिर में महिलाओं ने बैठकी होली की। होली की शुरुआत पहले मां पाषाण देवी को टीका लगाकर की गई। इसके बाद महिलाओं ने एक से बढ़कर एक होली की प्रस्तुति दी इसी दौरान महिलाओं ने स्वांग भी रचे। इस दौरान पाषाण देवी मंदिर के मुख्य पुजारी जगदीश भट्ट, मंजू रौतेला, मीनू बुधला कोटी, शोभा तिवारी, कुसुम लता सनवाल, दीपा पांडे, भगवती शर्मा, ज्योति ढौंढ़ियाल, आभा साह, अमिता शाह कविता कांडपाल, रमा तिवारी,मनीषा जोशी, चंद्रा पंत, रजनी चौधरी, हीरा नयाल आदि महिला होलियार मौजूद थे।


इधर धर्मशाला में त्रिवेणी कला केंद्र की होली में महिलाओं ने खूब जमकर डांस किया। इस दौरान महिलाओं ने बेहतरीन होली गानों की प्रस्तुति देकर रंग जमा दिया। इस दौरान भावना रावत, विनीता पांडे, रमा तिवारी, भगवती बिष्ट, शोभा तिवारी, गीता पांडे, गीता साह, रश्मि शर्मा, आभा साह, मनीष जोशी, रमा पंत, ममता पंत, आशा शर्मा, ज्योति ढौडियाल, कविता गंगोला, रजनी चौधरी, गीता भवानी, नीरू साह , राधा पांडे खोलिया, कविता त्रिपाठी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!