30 April 2026

भाजपा नेत्री जीवंती भट्ट के घर की व नैनी महिला बाल विकास समिति की होली की रही धूम

0
naini-public
pine-crest


नैनीताल। भाजपा नेत्री जीवंती भट्ट के निवास पर महिला बैठकी होली का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं ने होली गीतों पर डांस के साथ स्वांग रचे। जीवंती भट्ट स्वांग रचने वालों को गिफ्ट भी दिए।


इधर सूखाताल में नैनी महिला व बाल विकास समिति द्वारा होली महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओ ने होली गीतों पर जमकर ठुमके भी लगाए। सिद्धि का दाता विघ्न विनाशम, उठ मिलहु भरत भय्या हरि आये, व्रन्दावन में उड़े रे गुलाल, मोहे मिल गया नंद का लाल, अजब होली खेले मेरे भोले बाबा, तथा सिंदूर की डिबिया खोल अल्बेलि आयो महीना फागुन को, मुरली मनोहर श्याम तथा कुमाउंनी होली कुमाउनी होली उड़ी गो अबीर गुलाल आदि होली गीतों से लोगो झूमने पर मजबूर कर दिया।
समिति की अध्यक्षा शैलजा सक्सेना ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी समिति ने होली महोत्सव का आयोजन किया। जिसमे महिलाओ व भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय व निशांत के स्कूली बच्चो ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। इस दौरान सुनीता, विजयलक्ष्मी थापा, हंसी रावत, अंजू बिष्ट, मोहिनी बिष्ट, शांति रजवार, सुमन, देवकी रावत, कविता, भावना, रेनू कोहली, पूजा आर्या, गीता आर्य आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!