17 February 2026

उत्तराखंड के सितार वादक हर्षित लंदन से एनुअल स्टार म्यूजिशियन अवार्ड से हुए सम्मानित और उनके गुरु अमृत कुमार को मिला विशिष्ट शिक्षक पुरस्कार

0
naini-public
pine-crest


नैनीताल। नैनीताल निवासी व लेक्स इंटरनेशनल स्कूल, भीमताल के दसवीं के छात्र हर्षित को लंदन यंग म्यूजिशियन संस्था द्वारा एनुअल स्टार म्यूजिशियन अवार्ड तथा उनके गुरु अमृत कुमार को उत्कृष्ट शिक्षण के लिए विशिष्ट शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। हर्षित 6 माह पूर्व से ऑनलाइन प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे थे, जिसमें 700 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता में 113 प्रतिभागी सफल रहे जिसमें हर्षित ने 120 अंक में से 106 अंक प्राप्त किये। जिसके आधार पर हर्षित को लंदन एनुअल स्टार म्यूजिशियन अवार्ड से सम्मानित किया गया।
साथ ही यह भी बताते चलें कि हर्षित अपने गुरु अमृत कुमार के मार्गदर्शन में इससे पहले भी लंदन यंग म्यूजिशियन संस्था द्वारा स्वर्ण पदक से सम्मानित हो चुके हैं। इसके अतिरिक्त हर्षित बाल प्रतिभा सम्मान, गंधर्व भूषण अवार्ड व कुमाऊं के सर्वश्रेष्ठ सम्मान के साथ कम से कम 12 से भी अधिक पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके हैं। मात्र 16 वर्ष की छोटी सी उम्र के सितार वादक हर्षित राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार जैसी कई उपलब्धियां अपने नाम कर अपने शहर नैनीताल व राज्य ही नहीं बल्कि अपने देश का नाम भी रोशन कर रहे हैं। हर्षित ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय गुरुजी अमृत कुमार, दादा गुरु सुरेश कुमार (सितार वादक), माता-पिता व सभी गुरु जनो को दिया। हर्षित और उनके गुरु अमृत कुमार की इस उपलब्धि पर शहर के संगीतकार व रंग कर्मियों सहित स्कूल के प्रधानाचार्य एस०एस०नेगी व शिक्षक वर्ग ने शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!