3 March 2026

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि पर उन्हें किया याद,पंडित नेहरू ने ही रखी थी आधुनिक भारत की नींव-अनुपम

0
naini-public
pine-crest


नैनीताल। नगर कांग्रेस कमेटी,नैनीताल द्वारा भारत के भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यालय, तल्लीताल में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि आधुनिक भारत की नींव पंडित नेहरू ने ही रखी थी। देश की प्रगति में दिये गए उनके योगदान के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।  इस अवसर पर अन्य वक्ताओं ने कहा कि पंडित नेहरू देश की आजादी की लड़ाई के दौरान 9 बार जेल गए।


इस अवसर पर जे के शर्मा, पप्पू कर्नाटक, ललित सिंह बर्गली, डॉक्टर सरस्वती खेतवाल, कैलाश अधिकारी, राजेंद्र सिंह मनराल, कुन्दन सिंह बिष्ट, बंटू आर्या, कनक साह, सुखदीप सिंह आनंद, बहादुर सिंह बिष्ट, विनय मेहरा, योगेश साह, NSUI नगर अध्यक्ष आयुष कुमार आदि उपस्थित थे।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!