27 July 2026

हेमा पालीवाल व गंगा बिष्ट रहे प्रथम
सेली और समधि  समधिन बनाओ प्रतियोगिता हुई संपन्न

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM


नैनीताल। त्रिवेणी कला केंद्र तल्लीताल द्वारा सेली और समधि -समधिन बनाओ प्रतियोगिता  आयोजित की गई। प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित की गई थी जिसमें  हेमा पालीवाल व गंगा बिष्ट ने पहला स्थान प्राप्त किया।


धर्मशाला तल्लीताल  में आयोजित हुई प्रतियोगिता में लगभग 36 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता प्रतियोगिता दो वर्गों में हुई एक वर्ग महिला और दूसरा वर्ग छात्राओं का था। महिला वर्ग में हेमा पालीवाल ने पहला, शोभा नेगी ने दूसरा वह दीपा जोशी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि ममता तिवारी व नेहा कपिल को सांत्वना पुरस्कार से नवाजा गया। छात्राओं वर्ग में गंगा बिष्ट ने पहला, साक्षी वाल्मीकि ने दूसरा व मनीषा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि खुशबू आर्या व काजल विलोकवाल को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।


प्रतियोगिता के निर्णायक भवाली की रुचि बेलवाल व मुन्नी जोशी रही। इस मौके पर अध्यक्ष हेमा नेगी, सचिव गीता पांडे, तनुज पांडे, गीता बवाडी, सीमा साह, भावना रावत, भगवती बिष्ट, सुधा नारंग, मीना साह, गीता साह, आरती बिष्ट, विनीत पांडे, ममता पांडे, रश्मि शर्मा, कविता गंगोला, निरुपमा, ममता साह, पुष्पा कवडोला, कल्पना साह, रेखा वर्मा, रमा तिवारी, लक्ष्मी चौधरी, शोभा तिवारी के अलावा रानी साह, आभा साह कविता त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!