21 April 2026

सीएम धामी निकले मॉर्निंग वॉक में, चाय बंद का लिया आनंद, डीएसए मैदान में खेली हॉकी

0
naini-public
pine-crest


नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत नैनीताल के भ्रमण पर हैं यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार सुबह मॉर्निंग वॉक करने के लिए निकले जहां उन्होंने बड़ा बाजार, पंत पार्क क्षेत्र मे स्थानीय लोगों के साथ-साथ नैनीताल घूमने आए पर्यटकों से मुलाकात का हाल-चाल जाना। इस दौरान सी एम सिंह धामी ने पंत पार्क क्षेत्र में चाय की दुकान पर पहुंचे जहां उन्होंने खुद चाय बनाई और चाय पीने के साथ-साथ अपने सहयोगियों और अपने स्टाफ को भी चाय पिलाई….

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह में आज नैनीताल के दौरे पर हैं इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल की बाजारों में जाकर स्थानीय व्यापारियों का हाल-चाल जाना साथ ही नैनीताल घूमने आए पर्यटकों से मुलाकात कर उत्तराखंड की पर्यटन गतिविधियों पर चर्चा की इस दौरान मुख्यमंत्री नैनीताल स्थित डीसा खेल मैदान पहुंचे जहां उन्होंने खिलाड़ियों के साथ लंबा समय बिताया और फुटबॉल बास्केटबॉल खेल। इस दौरान खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से नैनीताल में रेसिंग ट्रैक, हॉकी एस्ट्रोट्रफ समेत विभिन्न सुविधा नैनीताल को दिलाने की मांग की। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल में चल रही अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता के खिलाड़ियों के साथ मुलाकात कर उत्तराखंड मे हॉकी के स्तर को बढ़ाये जाने को लेकर कार्य करने का आश्वासन दिया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय दिवस उत्तराखंड समेत पूरे देश में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाएगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई छोटी सी पहल आज विश्व घर में फैल गई है। इस दौरान नेपाल से आए योगाचार्य के दल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!