13 February 2026

कूटा के अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी ने विधान सभा अध्यक्ष रितु खंडूरी से की शिष्टाचार भेंट, सौंपा ज्ञापन

0
naini-public
pine-crest


नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ कूटा ने उत्तराखंड विधान सभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी से शिष्टाचार मुलाकात कर शिक्षकों की विभिन्न समस्या से अवगत करवाया तथा ज्ञापन दिया । कूटा ने कहा कि ऐसे प्राध्यापकों को जिन्हे 10 वर्ष प्रोफेसर के रूप में पूर्ण हो गए हैं को वेतन लेवल 15 यू जी सी नियमानुसार दिया जाना चाहिए, उच्च शिक्षा उत्तराखंड में संविदा अतिथि शिक्षकों को यू जी सी नियमानुसार 57,700 प्रतिमाह दिया जाय तथा माननीय उच्च न्यायालय ने निर्णयानुसार 10 वर्ष संविदा/अतिथि शिक्षकों के रूप में कार्य कर चुके शिक्षकों को नियमतीकरण के लिए
शासनादेश जारी किया जाय। कूटा ने कहा कि उच्च शिक्षा उत्तराखंड के वेकेशन स्टाफ को पूर्व में दी जा रही ग्रीष्म तथा शीत अवकाश 60 दिन किया जाय अथवा अन्य राज्य कर्मचारियों की भांति 31दिन का उपार्जित अवकाश दिया जाए। कूटा ने पुरानी पेंशन स्कीम प्रारंभ करने का अनुरोध भी किया । शहर की सड़कों के गड्डे भरवाने के आदेश करने का भी अनुरोध किया । कुटा ने मां नंदा सुनंदा का चित्र विधान सभा अध्यक्ष को भेंट किया ।
कूटा शिष्टमंडल में अध्यक्ष प्रो.ललित तिवारी तथा महासचिव डॉ विजय कुमार बीजेपी नगर अध्यक्ष आनंद बिष्ट ,उपाध्यक्ष भूपेंद्र बिष्ट इत्यादि शिष्टमंडल में सम्मिलित रहें।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!