18 April 2026

होगी मस्ती मचेगी धूम, आया सावन झूम के, 4 अगस्त को नैनीताल में होगा तीज महोत्सव, सावन का झूला रहेगा आकर्षण का केंद्र

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब की बैठक क्लब की अध्यक्ष ज्योति ढ़ौढियाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में तय किया गया कि 4 अगस्त को क्लब द्वारा तीज महोत्सव व 11 अगस्त को माता की चौकी का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम की सफलता के लिए सीमा सेठ को तीन महोत्सव का तथा रानी शाह को माता की चौकी का संयोजक नियुक्त किया गया है । तीज महोत्सव की संयोजक सीमा सेठ ने बताया कि तीज महोत्सव में कैटवाक, सोलो नृत्य, सोलो गायन, तंबोला चेयर रेस आदि विभिन्न महिलाओं के बीच प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। महोत्सव में सावन का झूला रहेगा आकर्षण का केंद्र। सीमा सेठ ने बताया कि तीज महोत्सव में ड्रेस कोड ग्रीन रहेगा सभी लोग ग्रीन ड्रेस पहन के महोत्सव में प्रतिभाग करें। रानी साह व ज्योति वर्मा को तीज महोत्सव का सह संयोजक की जिम्मेदारी भी दी गई है। बैठक में तय किया गया कि इस बार माता की चौकी का भव्य आयोजन किया जाएगा कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी सदस्यों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। बैठक में सचिव दीपा पांडे, हेमा भट्ट, मीनू बुधला कोटी, गीता साह, मंजू बिष्ट, अमिता शाह, जीवंती भट्ट, दीपिका बिनवाल, प्रेमा अधिकारी, कंचन जोशी, कविता त्रिपाठी, विनीता पांडे, डॉ प्रगति जैन, मीनाक्षी कीर्ति, डॉक्टर पल्लवी, मधुमिता, लीला राज, तनु सिंह, रमा भट्ट, रमा तिवारी, कविता गंगोला,संगीता श्रीवास्तव, अमिता शेरवानी, खष्टी बिष्ट, सरिता त्रिपाठी, कविता जोशी, रेखा जोशी, नीरू शाह, आदि सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!