15 June 2026

लेक सिटी वेलफेयर क्लब की माता की चौकी 11 को, रुद्रपुर के प्रसिद्ध गायक गगन ग्रोवर अपनी आवाज से माता के भजनों का बिखरेंगे जादू , तैयारी में जुटे क्लब के सदस्य

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM


नैनीताल। सामाजिक संस्था लेक सिटी वेलफेयर क्लब की अध्यक्ष ज्योति ढौंढियाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में तय किया गया कि 11 अगस्त को गोवर्धन हाल सेवा समिति में माता की चौकी का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की सफलता के लिए रानी साह को संयोजक तथा अमिता शाह जीवंती भट्ट सीमा सेठ व कविता त्रिपाठी को सह संयोजक बनाया गया है। कार्यक्रम संयोजक रानी साह ने बताया कि इस बार माता की चौकी के लिए रुद्रपुर के गगन ग्रोवर की टीम को कीर्तन मंडली के लिए आमंत्रित किया गया है।

क्लब द्वारा इसके लिए व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है। साथ ही क्लब के सभी सदस्यों को विभिन्न समितियां में जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सचिव दीपा पांडे ने बताया की कार्यक्रम 1 बजे से गोवर्धन हाल में आयोजित किया जाएगा जो शाम के 6:00 बजे तक चलेगा उसके बाद सभी को प्रसाद वितरित किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारी में हेमा भट्ट, मीनू बुधलाकोटी, गीता साह, मंजू बिष्ट, विनीता पांडे, दीपिका बिनवाल, प्रेमाअधिकारी, रमा भट्ट, रमा तिवारी, मीनाक्षी कीर्ति, डॉ पल्लवी, तनु सिंह, डॉ प्रगति जैन, खष्टी बिष्ट, आभा साह, कविता गंगोला, मधुमिता, प्राची आर्या, प्रभा पुंडीर, कंचन जोशी, लीला राज, सरस्वती शिराला, नीरू शाह, ज्योति वर्मा, पुष्पा कांडपाल, रेखा पंत, रेखा जोशी, संगीता श्रीवास्तव, कविता जोशी आदि सदस्य लगे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!