18 June 2026

महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में किया नल दमयंती ताल में पौध रोपण, फलदार पौधे भी लगाए

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM


नैनीताल। महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष खष्टी बिष्ट के नेतृत्व में भीमताल महिला कांग्रेस द्वारा नल दमयंती ताल में वृहद वृक्षारोपण किया।
बुधवार को नल दमयंती ताल में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देवदार, तेजपत्ता, बड ,पीपल, आदि चौड़े पत्तेदार पेड़ों का रोपण किया वहीं पूर्व अध्यक्ष दीपक चुनौतियां एवं शुभम के नेतृत्व में नल दमयंती ताल के आसपास फलदार पौधों का रोपण भी किया गया जिसमें आम, लीची अमरूद इत्यादि पौधे ग्रामीणों के सहयोग से लगाए गए और संकल्प लिया।और पौधों का संरक्षण की जिम्मेदारी भी ली गयी।

इस अवसर पर, कांग्रेस नेत्री खष्टी बिष्ट , भीमताल नगर अध्यक्ष महिला कांग्रेस हेमा परगाई, वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री कमरूनिशा , देवकी सांगुडी, रीना आर्य ,ममता, तुलसी बिष्ट, माया पंत,सीमा, दीपा रावत, आना उप्रेती,रीमा, सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!