27 October 2026

नैनीताल में पर्यटक को ऑनलाइन बियर मंगाने में लगा चूना, हुआ ठगी का शिकार

नैनीताल में पर्यटक को ऑनलाइन बियर मंगाने में लगा चूना, हुआ ठगी का शिकार
pine-crest


नैनीताल । ऑनलाइन बियर मंगाने के चक्कर में एक पर्यटक को नैनीताल में ठगी का शिकार होना पड़ा। युवक ने कोतवाली में शिकायती पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार लखनऊ निवासी यसवीर नैनीताल घूमने पहुंचा था। उसने बियर मंगाने के लिए ऑनलाइन नम्बर की जांच की।

नैनीताल में पर्यटक को ऑनलाइन बियर मंगाने में लगा चूना, हुआ ठगी का शिकार

इंटरनेट पर एक नम्बर खोजने के बाद उसने एक व्यक्ति को कॉल कर ऑनलाइन शराब आर्डर की। उक्त व्यक्ति ने पर्यटक को तल्लीताल से शराब डिलीवर करने की बात कहकर पैसे भेजने को कहा। इस दौरान उक्त व्यक्ति ने उसको 1260 रुपये ऑनलाइन भेज दिये। उक्त व्यक्ति की ओर से बहाने बनाकर चार बार पैसे डलवाये गए लेकिन शराब की डिलीवरी नहीं की। जिसके बाद पर्यटक को ठगी का अहसास हुआ लेकिन तब तक वह 5130 रुपये

नैनीताल में पर्यटक को ऑनलाइन बियर मंगाने में लगा चूना, हुआ ठगी का शिकार

ऑनलाईन भेज चुका था। जिसके बाद पर्यटक शिकायत लेकर कोतवाली पहुंच गया। जहां पुलिस ने पर्यटक को नैनीताल में शराब की होम डिलीवरी नहीं होने की सूचना दी। मामले में एसएसआई पीएस मेहरा ने बताया कि मामले में जांच की जा रही।

error: Content is protected !!