16 April 2026

नैनीताल में महिला कांग्रेस ने प्रदेश सरकार का फूंका पुतला, जमकर की नारेबाजी,

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल।कांग्रेस पार्टी की पीसीसी सदस्य एवं महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष खष्टी बिष्ट के नेतृत्व में बुधवार को मुख्यालय में राज्य में महिलाओं के साथ बलात्कार और हत्या के साथ दुर्व्यवहार की घटनाओं के बढ़ने के विरोध में तल्लीताल स्थित डांठ पर प्रदेश सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की और पुतला फूंका। तल्लीताल डांठ पर आयोजित हुए इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट ने राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि धामी सरकार महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में पूरी तरह विफल रही है।


उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाओं के साथ बलात्कार, हत्या और अन्य अपराधों की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है, जो बेहद चिंताजनक है। उन्होंने मंगलवार को रुद्रपुर में पुलिस द्वारा महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के साथ बर्बरतापूर्ण व्यवहार किये जाने का आरोप लगाते हुए इसकी निंदा की और संबंधित पुलिसकर्मी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किये जाने और बलात्कारियों को फांसी जैसी कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की भी मांग की।
प्रदर्शन और पुतला दहन करने वालों में डॉ सरस्वती खेतवाल, मुन्नी तिवारी, सावित्री सनवाल, सुनीता आर्य, आशा भट्ट, लता,
दीपक टम्टा, कैलाश अधिकारी, बंटू आर्या, राजेंद्र व्यास, विनोद परिहार, कमल जोशी, संजय कुमार, तरुण व भय्यू सती सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!