14 February 2026

डीएसबी परिसर में दो दिवसीय गूंज कार्यक्रम का हुआ रंगारंग आगाज, विधायक सरिता आर्या ने पुस्तकालय के लिए एक लाख देने की घोषणा,युवा वायु की तरह होता है जो कभी नहीं रुकता लिहाजा युवाओं को अपनी शक्ति,अपनी ऊर्जा सकारात्मक दिशा में लगानी चाहिये-अखिलेश सेमवाल

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। कुमाऊं विश्व विद्यालय के डीएसबी परिसर में आज गुरुवार से सातवें गूंज कार्यक्रम का रंगारंग आगाज हो गया है।
दो दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध लोक गायक माया उपाध्याय व स्वेता महरा सहित कई राजनीतिक हस्तियां मौजूद रहेंगीं।
आज यानी 12 सितम्बर को स्थानीय विधायक सरिता आर्या व विशिष्ट अतिथि समाजसेवी एवं भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता अखिलेश सेमवाल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।


इस दौरान छात्र-छात्राओं ने कई रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर कार्यक्रम में खूब रंग जमाया और जमकर तालियां बटोरीं।
इस मौके पर विधायक सरिता आर्या ने छात्र संघ को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और अपनी विधायक निधि से पुस्तकालय के लिये 1 लाख रुपये देने की घोषणा भी की।

कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता,प्रसिद्ध समाजसेवी और व्यापारी नेता अखिलेश सेमवाल ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुवे कहा कि युवा वायु की तरह होता है जो कभी नहीं रुकता लिहाजा युवाओं को अपनी शक्ति,अपनी ऊर्जा सकारात्मक दिशा में लगानी चाहिये क्योंकि युवा हमारे देश का भविष्य है।
सेमवाल ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि हमारा युवा सामर्थवान है होनहार है इसलिये उनको नशे से दूर होकर अपने हुनर को पहचानने की जरूरत है। कार्यक्रम क दौरान मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या, विशिष्ट अतिथि समाजसेवी अखिलेश सेमवाल को छात्र संघ के पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर पूर्व सभासद व विधायक प्रतिनिधि मनोज जोशी,भाजपा नेता अरविंद सिंह पडियार,मोहित रौतेला,विकास जोशी,उत्कर्ष बिष्ट, सचिव हिमांशु महरा,अभिषेक मेहरा, पंकज भट्ट, दीपक मेलकानी,पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सौरभ रावत सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!