13 April 2026

तेज बारिश में बजून जोग्यूड़ा मोटर मार्ग में हुआ भूस्खलन, मार्ग बंद, ग्रामीणों को हुई परेशानी

0
naini-public
pine-crest


नैनीताल। रात्रि से हो रही तेज बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। वहीं बारिश के चलते कई जगह नुकसान भी हुआ है। गुरुवार की दोपहर बजून जोग्यूड़ा मोटर मार्ग में भारी भूस्खलन होने से लिंक रोड बंद हो गई है। गांव के लोगों को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के समाज से भी विजय बिष्ट ने वन विभाग व लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि जल्द ही मार्ग को खोला जाए जिससे ग्रामीणों को आने जाने में कोई परेशानी ना हो। समाजसेवी विजय बिष्ट ने बताया कि मौस गार्डन के तलहटी से लगातार भूस्खलन होता है। उन्होंने वन विभाग से मांग की है कि गार्डन के नीचे सड़क किनारे सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य किया जाए जिससे भविष्य में भूस्खलन से बचाव किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!