7 July 2026

नैनीताल में पूर्व सभासद सुषमा साह की स्मृति में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता कल यानी 29 सितंबर को, बच्चों में प्रतियोगिता में भाग लेने का जबरदस्त उत्साह

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM

नैनीताल। ‌नैनीताल बैंक द्वारा प्रायोजित पूर्व सभासद नगर पालिका स्वर्गीय सुषमा साह कि स्मृति में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता को लेकर नगर में बच्चों में जबरदस्त उत्साह दिखाई दे रहा है । लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में नगर के 18 स्कूलों के 200 बच्चों की अभी तक प्रविष्टियां प्राप्त हो चुकी हैं। कार्यक्रम की संयोजक प्रेमा अधिकारी ने बताया की स्वर्गीय सुषमा साह स्मृति प्रतियोगिता 29 सितंबर रविवार को 10 बजे से गोवर्धन हाल में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता तीन वर्गों में आयोजित होगी पहला वर्ग 0 से 5 दूसरा वर्ग 6 से 13 और तीसरा वर्ग 14 से ऊपर ,क्लब की सचिव दीपा पांडे ने बताया प्रतियोगिता की मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्य होंगी और कार्यक्रम की अध्यक्षता नैनीताल बैंक के प्रबंध निदेशक निखिल मोहन करेंगे ‌।
कार्यक्रम की तैयारी में ज्योति ढौंढियाल, जीवंती भट्ट, रानी साह, दीपिका बिनवाल, मीनू बुधला कोटी, अमिता शाह, सीमा सेठ , कविता त्रिपाठी, कंचन जोशी, विनीता पांडे, रेखा पंत, रेखा जोशी, डॉ प्रगति जैन, लीला राज ,तनु सिंह, नीरू साह, आदि लोग जुटे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!