24 May 2026

नैनीताल में 16वीं इंटर स्कूल ताइक्वांडो चैम्पियनशिप प्रतियोगिता में बिरला विद्या मंदिर ने किया पहला स्थान हासिल

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। गोवर्धन हॉल मल्लीताल में आयोजित 16वीं इंटर स्कूल ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में बिरला विद्या मंदिर के छात्रों ने पहला स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन नैनीताल जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष सी.वी.एस. बिष्ट ने किया। प्रतियोगिता में नैनीताल के विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने अपनी ताइक्वांडो कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा देना था।
प्रतियोगिता में दूसरा स्थान आर्यमन विक्रम बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ लर्निंग को मिला, जबकि तीसरा स्थान सेंट जोसेफ कालेज नैनीताल ने प्राप्त किया।
प्रतियोगिता की मुख्य अतिथि समाजसेवी डॉ. सरस्वती खेतवाल ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर विशेष अतिथि के रूप में कमलेश तिवारी, नैनीताल जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के उपाध्यक्ष हरीश नयाल और सुश्री प्रतिमा भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!