9 July 2026

नैनीताल में 16वीं इंटर-स्कूल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में मोहनलाल साह बाल विद्या मंदिर ने जीती ट्रॉफी, मुख्य अतिथि समाजसेवी डॉ सरस्वती खेतवाल ने विजेताओं को किया पुरस्कृत

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM

नैनीताल। गोवर्धन हॉल में आयोजित 16वीं इंटर-स्कूल ताइक्वांडो प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। दूसरा स्थान सेंट मैरीज़ कॉन्वेंट कॉलेज को मिला, जबकि तीसरे स्थान पर आर्यमन विक्रम बिड़ला स्कूल नैनीताल रहा। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों की छात्राओं ने अपने कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
शनिवार को प्रतियोगिता का उद्घाटन नैनीताल जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष सी.वी.एस बिष्ट द्वारा अक्टूबर को किया गया था।रविवार को प्रतियोगिता के समापन समारोह की मुख्य अतिथि समाजसेवी डॉ. सरस्वती खेतवाल ने शिरकत की। विजेता टीम को ट्रॉफी व मेडलों के साथ पुरस्कृत किया। इस मौके पर उन्होंने खेल भावना की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं न केवल शारीरिक क्षमता को बढ़ावा देती हैं, बल्कि मानसिक मजबूती भी प्रदान करती हैं।
नैनीताल जिला ताइक्वांडो संघ के उपाध्यक्ष हरीश नयाल और सचिव सुनील थापा ने प्रतियोगिता की सफलता के लिए सभी प्रतिभागियों और आयोजक सचिव ज्योति दुर्गापाल को बधाई दी। अतिथि के रूप में मौजूद प्रतिमा और डॉ. हिमानी पंत ने भी प्रतियोगिता में भाग लेकर सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और विजेताओं को सम्मानित किया। प्रतियोगिता में रेफ्रिजरेटर गौरव प्रसाद विश्व केतु वैद्य गीतांजलि चंद साक्षी बिष्ट ममता पलाडिया एवं कोच श्री राजेंद्र मेहरा सोनिया पांडे करिश्मा शुभम डसीला उपस्थित रहे। साथी विद्यालय प्रशिक्षक विद्यालय निहारिका गुसाई मानसी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!