10 January 2026

नैनीताल के हर्षित  अल्मोड़ा कुमाऊं महोत्सव में कुमाऊं श्रेष्ठ सम्मान से  हुए सम्मानित

0
pine-crest

नैनीताल । सबसे छोटी उम्र के सितार वादक नैनीताल निवासी व  लेक्स इंटरनेशनल स्कूल के  कक्षा दसवीं के छात्र है।
हर्षित को विगत वर्ष लंदन से  लंदन यंग म्यूजिशियन द्वारा स्वर्ण पुरस्कार (गोल्ड मेडल)व  गंधर्व भूषण अवार्ड  भारत सरकार बेंगलुरु  द्वारा पुरस्कृत किया गया है।


हर्षित अंतरराष्ट्रीय व  राष्ट्रीय  कई पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके हैं।
हर्षित ने कुमाऊं महोत्सव अल्मोड़ा में कार्यक्रम की शुरुआत राग दरबारी व बेडू पाको गीत व दम दामा दम मस्त कलंदर गीत बजाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध  कर दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विशाल रावत रहे
हर्षित ने संगीत की शिक्षा अपने दादा सुरेश कुमार (सितार वादक )अपने पिता अमृत  कुमार  (संगीत अध्यापक) से ले रहे हैं।
   हर्षित अपने सितार वादन से राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय में  अवार्ड लेकर   राज्य का  नाम ही नहीं बल्कि  देश का नाम भी रोशन कर रहे हैं  हर्षित की  इस उपलब्धि पर संगीतकारों व राज्य के लिए भी  गर्व की बात है
हर्षित  कहते हैं की इस  उपलब्धि पर अपने दादा व पिता को अपने परिवार  गुरुजनों के आशीर्वाद से यह अवसर प्राप्त हुआ है।  हर्षित की इस उपलब्धि पर स्कूल के प्रधानाचार्य एसएस नेगी कुमाऊं महोत्सव के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी शगुन त्यागी किरण प्रकाश पूर्व (पुलिस  निरीक्षक)  राजन नाइल  (तबला वादक) दिनेश कटियार  गिरीश चंद्र माया चनियाना  (प्रधानाचार्य) गोपाल जोशी ( प्रधानाचार्य) हेमंत जोशी  आदि ने शुभकामनाएं  दीं हैं।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!