12 September 2026

सात नंबर की रामलीला कमेटी को नैनीताल विधायक सरिता आर्या ने पांच लाख रुपये देने की घोषणा

0
pine-crest

नैनीताल। शेर का डांडा स्थित 7 नंबर क्षेत्र में आयोजित हो रही रामलीला में मुख्य अतिथि नैनीताल विधायक सरिता आर्या रही। इस दौरान उन्होंने मंगलवार को भगवान राम की आरती के साथ ही लोगो से भगवान राम के आदर्शों पर चलने का आह्वान भी किया। रमा मंचन के शुभारंभ के मौके पर उन्होंने रामलीला मंच के जीर्णोद्धार के लिए कमेटी को विधायक निधि से पांच लाख रुपये देने की घोषणा की है। जिसपर कमेटी द्वारा विधायक सरिता आर्या का आभार व्यक्त किया गया। विधायक सरिता आर्या समेत तल्लीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष एवं भाजपा नेता मारुति नंदन साह, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष व निवर्तमान सभासद मनोज जोशी व पूर्व भाजयुमो नगर अध्यक्ष विकास जोशी को शॉल ओढ़ाकर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!