15 June 2026

हरियाणा चुनाव में हैट्रिक लगाने पर भाजपाइयों ने की आतिशबाजी और बांटी मिठाई

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM


नैनीताल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा के नेतृत्व में पार्टी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार शानदार जीत और जम्मू व कश्मीर में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है।
जीत की खुशी में भारतीय जनता पार्टी मंडल नैनीताल द्वारा पंत पार्क पर आतिशबाजी एवं मिष्ठान वितरण कर हरियाणा में हैट्रिक लगाकर भाजपा सरकारों द्वारा किए जा रहे विकास कार्य और निर्धन एवं कमजोर लोगों के उत्थान के लिए किए जा रहे कार्यों पर जनता ने भाजपा को जीताकर उनके कार्यों पर मोहर लगाई है। विधायक सरिता आर्या ने कहा कि भाजपा की सरकारें जहां जहां हैं वहां वहां विकास कार्य भ्रष्टाचार मुक्त शासन चलाए जा रहे है उन्होंने हरियाणा की जनता का आभार व्यक्त किया। उक्त कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, अरविन्द पडियार,विक्रम सिंह रावत,दया पोखरिया, भूपेंद्र बिष्ट,गोविंद सिंह बिष्ट,लाल सिंह बिष्ट,मनोज जोशी, खजान डंगवाल,भोला दत्त तिवारी, विकास जोशी,शैलेन्द्र सिंह बिष्ट,संतोष साह,राजेश्वर सरीन,विक्रम सिंह राठौर,संजय कुमार,बालम मेहरा,सुनीताआदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!