14 June 2026

नैनीताल में निकाली भव्य कलश यात्रा, दुर्गा पूजा महोत्सव का हुआ आगाज

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM

नैनीताल l सर्व जिन दुर्गा पूजा का मंगलवार की सुबह बैंड बाजे के साथ कलश यात्रा के साथ दुर्गा पूजा महोत्सव का आगाज हो गया है। मंगलवार को सुबह कलश यात्रा षष्ठी पूजा, स्थापना, आमंत्रण, अधिवास एवं संध्या आरती का आयोजन किया गया। सुबह नयना देवी मंदिर में पूजा अर्चना के बाद भव्य कलश यात्रा निकाली गई l कलश यात्रा पंत पार्क से रिक्शा स्टैंड बड़ा बाजार, खड़ी बाजार उसके बाद नयना देवी मंदिर में जाकर संपन्न हुई l इस दौरान शोभा यात्रा में नगर के विभिन्न स्कूलों में सेंट जॉन्स स्कूल, नैनी पब्लिक स्कूल, सीआरएसटी इंटर कॉलेज, एसडेएल स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल व अन्य स्कूलों के बच्चे शामिल थे l शोभा यात्रा में कमेटी के अध्यक्ष बहादुर सिंह बिष्ट, महासचिव त्रिभुवन सिंह फर्त्याल उमेश मिश्रा, राकेश कुमार, दिनेश भट्ट, पीके शर्मा, अमिता शाह, मीनू बुधलाकोटी,डॉक्टर सरस्वती खेतवाल,जीवंती भट्ट,सुशील भट्ट, मंजू रौतेला, सावित्री सनवाल, शिवराज सिंह नेगी, आलोक चौधरी, भोला वर्मा भास्कर बिष्ट , डॉ मनोज बिष्ट गुड्डू, कैलाश जोशी , सुमन साह, विमल चौधरी , सुरेश चौधरी, भास्कर महतोलिया, चंदन दास, आशीष वर्मा, विक्रम रावत, पवन व्यास, अक्षय अग्रवाल आदि शामिल थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!