17 July 2025

नैनीताल के बिड़ला विद्या मंदिर के वार्षिकोत्सव में छात्रों ने दिखाई अद्भुत प्रतिभा,सीनियर वर्ग में ओवरआल चैंपियंस का खिताब टैगोर हाउस के नाम रहा

0

नैनीताल। बिड़ला विद्या मंदिर के वार्षिकोत्सवों बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। विद्यालय के छात्रों ने जिम्नास्टिक्स, ताइक्वांडो और मास पीटी का शानदार प्रदर्शन किया।

मास पीटी में लगभग 400 बच्चों ने एक साथ भाग लिया। रंग बिरंगी ड्रेस में ये बच्चे बहुत ही आकर्षक लग रहे थे। प्रस्तुति के दौरान अलग-अलग आकृतियां बनाकर बच्चों ने दर्शकों का मन मोह लिया।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी और संस्कृतिक कार्यक्रमों ने अभिभावकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिड़ला विद्या मन्दिर नैनीताल के पूर्व छात्र रहे
कॉमोडोर विजेश कुमार गर्ग (वीएसएम) थे।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। इसके बाद छात्रों ने जिम्नास्टिक्स, ताइक्वांडो और मास पीटी के अपने अद्भुत कौशल का प्रदर्शन किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।
विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और नवाचार का प्रदर्शन किया। संस्कृतिक प्रोग्रामों में छात्रों ने संगीत, नृत्य और अभिनय का अद्भुत प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल शर्मा ने कहा “हमें अपने छात्रों की प्रतिभा पर गर्व है। वे हमेशा नई ऊंचाइयों को छूते हैं।”
आज का दिन हमारे स्कूल के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। वार्षिकोत्सव का अवसर हमारी उपलब्धियों का जश्न मनाने और नए संकल्प लेने के साथ भविष्य की योजनाओं को बनाने का है। मैं अपने सभी विद्यार्थियों को उनकी मेहनत और समर्पण के लिए बधाई देता हूं। आपकी सफलता हमारे लिए गर्व की बात है। हमारे शिक्षकों को भी धन्यवाद, जिनकी दिशा और मार्गदर्शन से विद्यार्थी सफलता की ओर बढ़ते हैं।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के छात्रों को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।
वर्ष 2024 के ओवरआल चैंपियंस का खिताब सीनियर वर्ग में टैगोर हाउस को दिया गया और उपविजेता विवेकानंद हाउस रहा। जूनियर वर्ग में ओवरऑल चैम्पियन रमन हाउस रहा।
वहीं एथलेटिक मीट में सीनियर ग्रुप ए में ग्रुप चैंपियन का खिताब रीवा चौधरी और ग्रुप बी में एथलेटिक चैंपियन का खिताब गौरवादित्य सिंह बिष्ट, ग्रुप सी में शिवांश सिंह और ग्रुप डी में सम्राट मौर्या ने अपने नाम किया।
वार्षिकोत्सव समारोह ने एक बार फिर साबित किया कि बिड़ला विद्या मंदिर नैनीताल छात्रों की प्रतिभा को निखारने का एक आदर्श मंच है।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबन्धक संजय गुप्ता, विद्यालय के उपप्रधानाचार्य राकेश मुलासी। हेडमास्टर अजय कुमार शर्मा खेल विभाग के पृथ्वीराज सिंह किरौला, लीला सिंह बिष्ट, केदार सिंह गड़िया, अजय नारायण मिश्रा, जतिन ग्रोवर, नीरज सक्सेना, बृजेश पांडे, गुरतेज सिंह, आलोक अस्थाना, आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!