19 June 2026

भाजपा महिला मोर्चा ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का फूंका पुतला, महिलाओं का अपमान बर्दाश्त नहीं-डॉ प्रगति

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM


नैनीताल। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने पर नैनीताल भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री डॉ प्रगति जैन के नेतृत्व में महिला मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने तल्लीताल डांठ पर नारेबाजी कर नीतीश कुमार का पुतला फूंका।


इस दौरान जिला महामंत्री डॉ प्रगति जैन ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चलते हुए सदन में महिलाओं के साथ अभद्र टिप्पणी कर महिलाओं का अपमान किया है इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गुस्साए महिलाओं ने नीतीश कुमार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए पुतला दहन किया गया। इस मौके पर जिला मंत्री दीपिका बिनवाल, मंडल महामंत्री राधा पांडे खोलिया, उपाध्यक्ष ज्योति ढौंढ़ियाल, विमला तिवारी, हंसी रावत के अलावा अन्य महिला कार्यकर्ता शामिल थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!