7 November 2026

नैनीताल नगर पालिका चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस पार्टी के युवा नेता पवन जाटव ने ठोंकी दावेदारी

Advertisement
नैनीताल नगर पालिका चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस पार्टी के युवा नेता पवन जाटव ने ठोंकी दावेदारी

नैनीताल। नगर निकाय चुनाव को लेकर नैनीताल में दावेदारी करने की मांग उठने लगी है। फिलहाल अभी अध्यक्ष पद के लिए सीट का आकलन नहीं हुआ है। कांग्रेस पार्टी के विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके युवा नेता पवन जाटव ने भी नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए एससी सीट पर अपनी दावेदारी पार्टी के नगर अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल को दावेदारी पत्र सौंपा हैं। पत्र में पवन जाटव ने बताया कि वह पार्टी में 2005 से सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं उन्होंने कई निकाय चुनावों, विधानसभा व लोकसभा के चुनावों में अहम भूमिका अदा की है। पार्टी में वह यूथ कांग्रेस के नगर उपाध्यक्ष, लोकसभा महासचिव, विधानसभा महासचिव, और विधानसभा अध्यक्ष पद पर कार्य कर चुके हैं।