1 November 2026

कृष्णापुर वार्ड से निर्दलीय प्रत्याशी ममता रावत ने सभासद पद के लिए किया नामांकन दाखिल,क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के लिए सदैव रहेंगी तत्पर-ममता रावत

कृष्णापुर वार्ड से निर्दलीय प्रत्याशी ममता रावत ने सभासद पद के लिए किया नामांकन दाखिल,क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के लिए सदैव रहेंगी तत्पर-ममता रावत
pine-crest


नैनीताल। नगर निकाय चुनाव में तल्लीताल के कृष्णापुर वार्ड नं. 11 से सामाजिक कार्यकर्ता ममता रावत ने अपने समर्थकों के साथ सभासद पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन पत्र दाखिल किया। रावत क्षेत्र की बिजली, पानी, साफ-सफाई आदि समस्याओं के निराकरण के लिए सदैव मुखर रही हैं।
उन्होंने बताया कि क्षेत्र में स्थित बलियानाला के कारगर ट्रीटमेंट सहित स्ट्रीट लाइट, सम्पर्क मार्गों के रखरखाव, असुरक्षित स्थानों में सीसीटीवी की व्यवस्था, सुचारू पेयजलापूर्ति, साफ-सफाई आदि समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए वह आगामी नगर निकाय चुनाव में सभासद प्रत्याशी के तौर पर जनता के बीच हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उन्हें क्षेत्रवासियों का भरपूर समर्थन, सहयोग एवं आशीर्वाद प्राप्त होगा।
सभासद प्रत्याशी ममता रावत के नामांकन के दौरान प्रस्तावक जयंत घिल्डियाल सहित श्रीकांत घिल्डियाल, मनोरमा घिल्डियाल, शोभा लोहनी, मीना मठपाल, सीमा तिवारी और वान्या रावत उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!