21 April 2026

हरी नगर वार्ड 4 से विशाखा पवार ने चुनाव चिन्ह गैस का चूल्हा मिलते ही प्रचार किया तेज,अपने पक्ष में मांगे वोट

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। नगर पालिका चुनाव में सभासद पद के लिए वार्ड नंबर 4 हरी नगर से प्रत्याशी विशाखा पवार दमखम के साथ चुनाव लड़ रही हैं। विशाखा पवार शिक्षित प्रत्याशी है। उन्होंने दावा किया है कि यदि वह चुनाव जीत कर आई तो हरी नगर क्षेत्र वार्ड के रुके हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा कराएंगी।

हरी नगर वार्ड की जनता को साथ में लेकर कंधे से कंधा मिलाकर विकास की नई किरण लाएंगी। विशाखा पवार ने अपने समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार तेज कर दिया है और घर घर जाकर क्षेत्र में मतदाताओं से गैस के चूल्हा चुनाव चिन्ह पर मोहर लगाकर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!