7 November 2026

हकीकत आई सामने,नैनी झील में ठंडी सड़क का मालवा फेंकते हुए का वीडियो हुआ वायरल,

Advertisement


नैनीताल। नगर की ठंडी सडक में ट्रीटमेंट कार्य के दौरान मलबा गिरने से हुई बंद को सिंचाई विभाग की ओर से खोलना शुरू कर दिया है। विभाग की ओर से गिरे हुए मलबे को हटाना शुरू कर दिया है। मजे की बात यह है कि ठंडी सड़क का मलवा उठाने के बजाए झील में फेंका जा रहा है जिसका वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।

बता दें कि ठंडी सडक में ट्रीटमेंट कार्य के चलते भारी मात्रा में पहाड़ी से मलबा गिर रहा है। मलबा गिरने से ठंडी सडक में मलबे का ढेर लग गया था। जिसके चलते रास्ता बंद होने से लोगों की आवाजाही बंद हो गई थी। इधर लोगों की शिकायत के बाद सिंचाई विभाग की ओर से रास्ते से मलबे को हटाना शुरू कर दिया लेकिन मालवे को किस तरह से झील में फेंका जा रहा है यह एक सोचनीय विषय एक तरफ तो जिला प्रशासन झील से गाद उठाने के लिए लाखों रुपए का टेंडर कराता है और वहीं दूसरी तरफ संबंधित विभाग ही मलवे को ठंडी सड़क से उठाने का दावा करता है। हकीकत यह वीडियो है जो नैनी झील में मालवा फेंकते हुए नजर आ रहा है। इसका किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया में वायरल कर दिया है।