7 November 2026

सुपोंग का हुआ यूएसए के लिए चयन

Advertisement


नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग के एमएससी की छात्रा सुपोंग स्नेला का चयन फुल ब्राइट नेहरू डॉक्टोरल रिसर्च फेलोशिप यूनिवर्सिटी ऑफ टेनेसी ,नोक्स विले यूएसए में हुआ है । सुपोंग ने डीएसबी परिसर के रसायन विज्ञान विभाग से अकार्बनिक रसायन में एमएससी 2021 में किया तथा वर्तमान में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी सिलचर असम से पीएचडी कर रही है । इम्सुलेम तथा ऑटिशी की पुत्री सुपोंग नागालैंड की रहने वाली है । अगस्त मै वो अमेरिका जायेगी उनके 11 पेपर पब्लिश हो चुके है जिनका न्यूनतम इंपैक्ट फैक्टर 4तथा अधिकतम 11 है वो बायो फ्यूल में काम करेंगी।उनकी सफलता पर प्रो चित्रा पांडे ,प्रो गीता तिवारी , प्रो एबी मेलकानी ,डॉक्टर गिरीश खर्कवाल सहित कूटा अध्यक्ष प्रो ललित तिवारी ,उपाध्यक्ष प्रो नीलू लोधियाल,डॉक्टर दीपक ,महासचिव डॉक्टर विजय कुमार ,डॉक्टर संतोष ,डॉक्टर दीपिका गोस्वामी ,डॉक्टर दीपाक्षी जोशी ने बढ़ाई एवम शुभकामनाएं दी है।