7 November 2026

फिल्म अभिनेता राजपाल यादव ने सीएम धामी से की मुलाकात

Advertisement
फिल्म अभिनेता राजपाल यादव ने सीएम धामी से की मुलाकात


देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को फिल्म अभिनेता राजपाल यादव ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड राज्य प्राकृतिक सौंदर्य से आच्छादित है। राज्य में फिल्म शूटिंग की अपार संभावनाएं हैं। राज्य में फिल्म शूटिंग को बढावा देने हेतु सरकार राज्य में निरन्तर कार्य कर रही है। जिसके लिए उत्तराखंड में फिल्म का निर्माण किए जाने पर सब्सिडी का प्रावधान भी किया गया है।

फिल्म अभिनेता राजपाल यादव ने सीएम धामी से की मुलाकात