20 June 2026

पूर्व पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी व यूथ यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव संजय कुमार की रणनीति से कांग्रेस का लहराया परचम, रात दिन प्रचार कर मांगे थे कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर सरस्वती खेतवाल के लिए वोट

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM

नैनीताल। नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस की अध्यक्ष पद की प्रत्याशी डॉक्टर सरस्वती खेतवाल के ऐतिहासिक मतों से जीत दर्ज होने पर पूर्व पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी व यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव संजय कुमार की भारी मतों से जीत दिलाने में अहम भूमिका रही।

बता दें कि पूर्व पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी ने अपने कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों और कर्मचारियों के हित में कार्य करना तथा मेट्रोपोल क्षेत्र के लोगों के साथ खड़ा रहना और उनका साथ देना जीत की अहम भूमिका रही है। सचिन नेगी ने नामांकन से ही दिन-रात प्रचार कर कांग्रेस पार्टी को मजबूत किया और डॉक्टर सरस्वती खेतवाल के लिए वोट मांगे। क्षेत्र के मतदाताओं के प्यार और समर्थन से कांग्रेस पार्टी की एक ऐतिहासिक विजय हुई है। मैं सभी कार्यकर्ताओं और क्षेत्र की जनता का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं और बधाई देता हूं।

इधर यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव संजय कुमार ने सभी युवाओं का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि युवाओं की वोट कांग्रेस को मिलने से कांग्रेस पार्टी का परचम लहराया गया है। जिससे कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर सरस्वती खेतवाल भारी मतों से जीतकर पालिका अध्यक्ष चुनी गई है। मैं सभी युवा वर्गों को और क्षेत्र की जनता को दिल से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!