20 June 2026

स्वर्गीय दीपक बिष्ट की पत्नी शालिनी बिष्ट ने उनकी द्वितीय पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद, गरीब लोगों को बांटे कंबल, ताल चैनल से वर्षों से जुड़े रहे स्वर्गीय दीपक बिष्ट

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM


नैनीताल। ताल चैनल से जुड़े रहे स्वर्गीय दीपक बिष्ट की द्वितीय पुण्यतिथि पर उनकी पत्नी मानवाधिकार और बाल विकास विंग की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी बिष्ट ने उनकी याद में निर्धन वर्ग के लोगों को ठंड से बचने के लिए कंबल और साथ में फल वितरित किये।

बता दें कि स्व. दीपक बिष्ट 26 जनवरी 2023 को डीएसए ग्राउंड में पुलिस परेड का ताल चैनल के लिए रिकॉर्डिंग कर रहे थे। परेड समाप्त होने के बाद वह अपने घर जाकर रिकॉर्डिंग की एडिटिंग कर रहे थे तभी अचानक उनके सीने में दर्द हुआ और उन्हें बीडी पांडे अस्पताल लाने तक मृत घोषित कर दिए गए थे। उनकी याद उनकी धर्मपत्नी शालिनी विष्ट ने 26 जनवरी के मौके पर गरीब लोगों को ठंड से बचने के लिए एक दर्जन से अधिक कंबल वितरित किये। शालिनी बिष्ट ने कहा कि दीपक की याद में उसके नैनीताल से जुड़े सभी कार्यों को आगे बढ़ा रही हूं और हमेशा की तरह आगे बढ़ाती रहूंगी। उन्होंने कहा कि दीपक इस दुनिया में नहीं है लेकिन नैनीताल वासियों के दिल में हमेशा बना रहेगा। स्वर्गीय दीपक बिष्ट की यादें नैनीताल से जुड़ी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!