7 April 2026

“जलवा तेरा जलवा…..”पर बच्चों ने किया डांस
अमेरिकन किड्स  स्कूल का ग्रेजुएशन डे माना धूमधाम से
52 बच्चों को गाउन व टोपी पहनाकर बांटी गई  डिग्री

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। अमेरिकन किड्स स्कूल का 14वाँ ग्रेजुएशन डे रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ  घूमधाम से मनाया गया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर की प्रधानाचार्या अनुपमा साह द्वारा दीप प्रजालित कर किया गया। उसके बाद नन्हें मुन्ने बुच्चों ने सरस्वती वंदना समेत मैं निकला गड्डी लेकर—, जलवा तेरा जलवा, आरम्भ है प्रचन्ड, हरे मुरारी गीतों पर

मनमोहक नृत्य करके सभी दर्शकों का मन मोह लिया। नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा फैशन का है ये जलवा गाने पर केट वॉक कर वाहवाही लूटी। इस दौरान मुख्य अतिथि मोहनलाल साह की प्रधानाचार्या अनुपमा साह ने 52
बच्चों को गाउन पहना कर ग्रेजुएशन डिग्री प्रदान की गई।

प्रधानाचार्या दीपा बिष्ट द्वारा अतिथि समेत सभी लोगों का स्वागत किया गया। इस मौके पर शिक्षिका जया, सना, मोबीन,
गीता मेहरा तथा खुशी आदि ने अपना सहयोग दिया। कार्यक्रम
में मंजू बिष्ट, रेशमा टंडन, गीता साह,
गजाला कमाल, बीना नाथ तथा ईशा
साह आदि मौजूद रहे। अंत में प्रबंधक नरेंद्र सिंह ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन रिदम बिष्ट ने किया।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!