20 June 2026

नगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संविधान  निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर उनका किया याद

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM


नैनीताल। नगर कांग्रेस कमेटी, नैनीताल द्वारा अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल की अध्यक्षता में भारत रत्न, संविधान के वास्तुकार डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी को उनकी 67 वीं पुण्यतिथि पर  भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर कांग्रेस जनों द्वारा उनको नमन करते हुए उनके द्वारा देश व समाज के प्रति योगदान को याद किया गया।


नगर अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल ने बाबा साहब को याद करते हो कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी, देश के प्रथम कानून एवं न्याय मंत्री, संविधान निर्माता द्वारा स्वतंत्रता, सामाजिक समानता और बंधुता युक्त जीवन पद्धति का जो संदेश दिया, हम सभी को उसका अनुसरण करना चाहिए।


इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ कमलेश तिवारी, पूर्व दर्जा मंत्री  रईस भाई,पूर्व मनोनीत सभासद विनोद परिहार, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष नासिर खान,सुभाष कुमार,नगर सचिव बंटू आर्या, कमल जोशी, गौरव कुमार, दिनेश कर्नाटक उर्फ पप्पू कर्नाटक, कनक साह आदि उपस्थित रहे।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!