7 November 2026

जनहित संस्था ने बीडी पांडे अस्पताल की अव्यवस्थाओं और  समस्याओं पर जताया गुस्सा,

IMG-20231206-WA0019
Advertisement

नैनीताल। जनहित संस्था का शिष्टमंडल संस्था के अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में अग्निकांड के दौरान घायल हुई गृह स्वामिनी डॉ. बेला साह से जिला अस्पताल में पहुंचकर उनका हाल-चाल जाना। संस्था के संरक्षक जगमोहन सिंह बिष्ट को पीडित पक्ष की ओर से बताया गया कि चिकित्सालय के दोनों एक्सरे मशीन खराब पड़े हुए हैं तथा चिकित्सालय में तैनात दोनो फिजीयशन अवकाश में चल रहे हैं।

जनहित संस्था ने बीडी पांडे अस्पताल की अव्यवस्थाओं और  समस्याओं पर जताया गुस्सा,

डा. बेला साह का एक्स रे परिवारजनों द्वारा निजी अस्पताल में कराया गया। इन सभी समस्याओं व अव्यवस्थाओं को  लेकर जनहित संस्था ने बेहद गंभीरता से लेते हुए इस संबंध में जिला अस्पताल की प्रभारी पीएमएस डा. द्रौपदी गर्व्याल से मुलाकात की तथा उन्हें इन सभी समस्याओं से अवगत कराया गया।

जनहित संस्था ने बीडी पांडे अस्पताल की अव्यवस्थाओं और  समस्याओं पर जताया गुस्सा,
जनहित संस्था ने बीडी पांडे अस्पताल की अव्यवस्थाओं और  समस्याओं पर जताया गुस्सा,
जनहित संस्था ने बीडी पांडे अस्पताल की अव्यवस्थाओं और  समस्याओं पर जताया गुस्सा,
जनहित संस्था ने बीडी पांडे अस्पताल की अव्यवस्थाओं और  समस्याओं पर जताया गुस्सा,
जनहित संस्था ने बीडी पांडे अस्पताल की अव्यवस्थाओं और  समस्याओं पर जताया गुस्सा,
जनहित संस्था ने बीडी पांडे अस्पताल की अव्यवस्थाओं और  समस्याओं पर जताया गुस्सा,

प्रभारी डा. गर्व्याल को यह भी बताया गया कि पर्ची के लिए वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग से काउन्टर खोला जाये व पर्ची का निर्धारित शुल्क लिया जाए। प्रभारी द्वारा जनहित संस्था के शिष्टमंडल को अवगत कराया गया कि उनके द्वारा इस सभी समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण करने का प्रयास किया जायेगा। इस सम्बन्ध में प्रभारी को यह भी बताया गया कि इस चिकित्सालय की अव्यवस्थाओं को लेकर याचिका हाईकोर्ट में वर्तमान में चल रही है।

जनहित संस्था ने बीडी पांडे अस्पताल की अव्यवस्थाओं और  समस्याओं पर जताया गुस्सा,


इस दौरान
जगमोहन सिंह बिष्ट जनहित संस्था संरक्षक, सुरेंद्र चौधरी अध्यक्ष, अशोक साह महासचिव, महेश आर्य कोषाध्यक्ष, दिव्या साह, सिद्धार्थ सिंह बिष्ट राकेश आदि मौजूद रहे।