19 June 2026

टेबल टेनिस प्रतियोगिता के डबल्स का खिताब प्रदीप मेहता व रजत टण्डन की जोड़ी ने जबकि सिंगल का खिताब प्रदीप मेहता ने जीता ,
एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट स्मृति टेबल टेनिस प्रतियोगिता हुई संपन्न,
विजेता खिलाडियों को मुख्य अतिथि हाईकोर्ट के महाधिवक्ता एस एन बाबुलकर ने बांटे पुरस्कार

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM


नैनीताल ।  न्यू क्लब में आयोजित अधिवक्ता गोविंद सिंह बिष्ट स्मृति टेबल टेनिस प्रतियोगिता के डबल्स का खिताब प्रदीप मेहता व रजत टण्डन की जोड़ी ने जबकि सिंगल का खिताब प्रदीप मेहता ने जीता । विजेता खिलाडियों को मुख्य अतिथि हाईकोर्ट के महाधिवक्ता एस एन बाबुलकर ने पुरुष्कार प्रदान किये ।


     इस प्रतियोगिता में शहर के 24 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया । तीन दिन चली प्रतियोगिता का रविवार को खेले गए डबल्स के फाइनल में प्रदीप मेहता व रजत टण्डन की जोड़ी ने विक्रम सिंह बिष्ट व महिपाल बिष्ट की जोड़ी को 7-2 के अंतर से हराया । जबकि एकल मुकाबले में प्रदीप मेहता ने महिराज बिष्ट को 3-0 से पराजित किया ।


  प्रतियोगिता के निर्णायक चन्दन बिष्ट, कमलेश तिवारी व हिमांशु साह थे । मुख्य अतिथि हाईकोर्ट के महाधिवक्ता एस एन बाबुलकर ने पुरुष्कार वितरित किये । कार्यक्रम का संचालन राजीव लोचन साह ने किया । आयोजक स्व.गोविंद बिष्ट के पुत्र व हाईकोर्ट के अपर मुख्य स्थायी अधिवक्ता राजीव बिष्ट ने अतिथियों व खिलाड़ियों का स्वागत किया ।
  इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष व पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र पाल,रजत टण्डन, एड. सिद्धार्थ साह,आलोक साह,आकांक्षा साह,नीरज बिष्ट सुमित,भुवन अधिकारी,योगेश साह,मूकेश पंवार,कुंदन बिष्ट, सोहेल अहमद सिद्दीकी,चेतना बिष्ट,नेहा साह,केसर,लक्ष्मण,भूपेंद्र सिंह,कुंवर प्रभाकर बिष्ट, शैलेन्द्र चौधरी, आयोजक देवकी बिष्ट, पारुल बिष्ट सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!