22 April 2026

भोटिया बैंड के पास रिहायसी क्षेत्र में दिखा गुलदार हुआ सीसीटीवी कैमरे में कैद, क्षेत्र में दहशत का माहौल

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। मल्लीताल स्थित सीआरएस टी इंटर कॉलेज मार्ग से ऊपर को जाने वाले भोटिया बैंड के पास रहने वाले सौरभ पाण्डे के घर के सीसीटीवी फुटेज में एक गुलदार चहलकदमी करता हुआ कैद हुआ है।

गुलदार के रिहायशी क्षेत्र में दिखने से लोगों में दहशत बनी हुई है। सौरभ पाण्डे के घर के सीसीटीवी कैमरे में गुलदार पहले क्षेत्र की ओर आया और बाद में सीढ़ी पर काफी देर रुका फिर उसके बाद जंगल की तरफ चला गया। यह सब नजारा रात्रि 11:30 बजे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। गुलदार की सूचना के बाद क्षेत्र के लोगों में भय बना हुआ है। हाल ही में भीमताल क्षेत्र में गुलदार ने दो महिलाओं को अपना निवाला बनाया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!