19 June 2026

बेटी पढ़ाओ,बेटी बचाओ” का नारा देने वाली भाजपा पार्टी के मंडल अध्यक्ष पर चंपावत की नाबालिक लड़की से दुष्कर्म करने की घटना को बताया बेहद शर्मनाक-अनुपम

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM


नैनीताल। चंपावत में भाजपा के मंडल अध्यक्ष पर जिले के एक गांव की रहने वाली नाबालिक लड़की से लंबे समय से दुष्कर्म करने पर नगर कांग्रेस कमेटी,नैनीताल में घटना को बेहद शर्मनाक बताया है।
नगर अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल ने कहा कि “बेटी पढ़ाओ,बेटी बचाओ” का नारा देने वाली पार्टी के मंडल अध्यक्ष पद पर बैठा व्यक्ति लंबे समय से नाबालिग का शोषण करता रहा, इससे शर्मनाक बात और क्या हो सकती है। नगर अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल  ने कहा कि पाक्सो सहित कई गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी तीन दिन से अधिक बीत जाने के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी न होना शासन- प्रशासन की नाकामी को दर्शाता है।
*नगर कांग्रेस कमेटी, नैनीताल आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी कर, सख्त कार्रवाई की मांग करती है।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!