20 June 2026

नैनीताल में काली गाड़ी में ना विधायक फिर भी बजा रहे थे हूटर, पुलिस ने रोका रुके नहीं पर्यटक , पकड़े जाने पर पुलिस ने की चलानी कार्रवाई,

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM


नैनीताल। नव वर्ष का जश्न मनाने पहुंचे उन्नाव के
पर्यटक मल्लीताल में काली गाड़ी,शीशों पर जेड काली फिल्म साथ में हूटर बजाते हुए पुलिस के सामने निकले तो यातायात पुलिस द्वारा पर्यटक वाहन को रोका गया लेकिन पर्यटकों ने वाहन को नहीं रोका। यातायात पुलिस द्वारा सेट पर पर्यटक वाहन को रोकने की सूचना दी जिस पर रिक्शा स्टैंड मल्लीताल पुलिस द्वारा हूटर बजा रहे वाहन को रोक लिया। मजे की बात यह रही की वाहन में विधायक का वीआईपी पास लगा रखा था। लेकिन विधायक उसमें मौजूद नहीं थे। पुलिस ने पूछने पर पर्यटकों ने बताया कि विधायक उनके चाचा है। पुलिस ने वाहन से विधायक का वीआईपी पास और शीशों में लगी जेड काली फिल्मों के साथ हूटर को निकलवा दिया और चालानी कार्रवाई कर हिदायत देकर छोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!