26 October 2026

दिल्ली की स्वयंसेवी संस्था ने नैनीताल में जरूरतमंद लोगो को बांटे कंबल,

pine-crest

भवाली। धारी ब्लॉक के धानाचूली में दिल्ली की स्वयंसेवी संस्था हीलिंग होम वैली ने सर्दियों में बचाव के लिए जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए।

उल्लेखनीय है कि हीलिंग होम वैली संस्था पदमपुरी गुनियालेख व आसपास के क्षेत्र में पिछले 8 वर्षों से निशुल्क स्वास्थ्य प्रशिक्षण शिविर निशुल्क दवाइयां का वितरण कर स्थानीय जरूरतमंद लोगों की सहायता कर रही है। हीलिंग होम वैली की शैली ने बताया कि उनको ऐस क्षेत्रो में लोगों की सेवा करना बहुत अच्छा लगता है।

वह उसको देवी प्रेरणा मानती हैं बताया कि शीघ्र भी एक बड़ा निशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया जाना है इसमें चिकित्सा क्षेत्र के जाने-माने विशेषज्ञ अपनी निशुल्क सलाह और निशुल्क दवाइयां का वितरण करेंगे। इस अवसर पर सागर पांडे क्षेत्र पंचायत सदस्य, हीलिंग होम वैली के जगदीश गिरी ग्राम प्रधान धानाचूली राजेंद्र सिंह रमेश चंद्र आशीष हरर्बोला गोल्डी हरबोला सहित बड़ी संख्या में धानाचुली व आसपास के क्षेत्रो के ग्रामीण उपस्थित थे

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!