13 February 2026

भारत रत्न प० गोविन्द बल्लभ पंत समिति ने अयोध्या में बन रहे राम मंदिर निर्माण में महापुरुषों को नैनीताल में किया याद,

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। भारत रत्न प० गोविन्द बल्लभ पंत समिति द्वारा अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर निर्माण में उन महापुरुषों को याद करते हुए जिनकी भागीदारी प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप में रही उनकी याद में पंत पार्क मल्लीताल में पंडित गोविन्द बल्लभ पतं जी की मूर्ति के पास भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसमें सभी का आभार जताया गया,


जो विशेष रूप से 1949 में जब अयोध्या गर्भगृह में रामलला विराजमान हुए उस वक़्त उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री परम श्रद्धेय भारत रत्न पं गोविंद बल्लभ पंत जी थे उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल लाल नेहरू जी के अथक दबाव के बावजूद बड़ी राजनैतिक सूझबूझ का परिचय दिया व जनता के भारी दबाव के बावजूद गर्भगृह में ताला लगवा दिया और नित्य पूजा अर्चना के लिए पुजारी की नियुक्ति करवा दी जिससे बाद में राम मंदिर निर्माण के लिए बड़ी मदद मिली।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या थी और कार्यक्रम का संचालन दीप पंत तथा कार्यक्रम संयोजक पूरन सिंह मेहरा द्वारा किया गया जिसमें समारोह समिति के प्रदेश संयोजक गोपाल रावत, ललित भट्ट,राजेश कुमार,जुगल किशोर मठपाल, कैलाश जोशी,नगर मंडल अध्यक्ष आनन्द सिंह बिष्ट,भवाली नगर मंडल अध्यक्ष पंकज अदिति, निवर्तमान सभासद मोहन नेगी, गजाला कमाल, पूर्व दर्जा मंत्री रईस अहमद,वाल्मीकि धर्म समाज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज पवार, विमला अधिकारी, जीवंती भट्ट, प्रगति जैन, कविता गंगोला, लता डफोटी, कंचन जोशी, मीरा बिष्ट, जानकी पालीवाल,कनिका रावत राणा,प्रकाश आर्या,विक्रम सिंह रावत, भूपेन्द्र सिंह बिष्ट, दया किशन पोखरिया, खजान भट्ट, प्रेम सागर,अरुण कुमार,विक्रम राठौर,विकाश जोशी,संतोष कुमार, के एल आर्या,हेमा बिष्ट सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!