25 October 2026

भाई बहन का रिश्ता हुआ शर्मसार,बहन ने दिया नवजात को जन्मदुष्कर्म और पोक्सो एक्ट में युवक के विरुद्ध हुई रिपोर्ट दर्ज

pine-crest

चम्पावत। जिले में एक बेहद ही शर्मनाक वारदात सामने आई है। चम्पावत विकास खंड के दुरस्त गांव में सगे भाई ने अपनी छोटी बहन से संबंध बना लिए और नाबालिग गर्भवती हो गई। अब उसने एक बच्चे को जन्म दिया है। मैदानी क्षेत्र के एक अस्पताल में नाबालिग द्वारा बच्चे को जन्म दिए जाने की वजह से मामला सामने आया है।
टनकपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक चंद्रमोहन सिंह ने बताया है कि नाबालिग के पिता की तहरीर पर 29 जनवरी को आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 और पॉक्सो (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण करने संबंधी अधिनियम) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
जानकारी के मुताबिक चम्पावत विकासखंड के दूरस्थ गांव की एक नाबालिग बहन को उसका ही बड़ा भाई हवस का शिकार बनाता रहा। नाबालिग की एकाएक तबियत बिगड़ने पर उसे मैदानी क्षेत्र के अस्पताल लाया गया, जहां बच्ची ने नवजात को जन्म दिया। अस्पताल की ओर से मामले की जानकारी टनकपुर थाने में दी गई। बाद में नाबालिग के पिता की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर टनकपुर पुलिस ने आरोपी कलयुगी भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। फिलहाल आरोपी को नहीं पकड़ा जा सका है। प्रभारी निरीक्षक चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि मामले की जांच महिला उप निरीक्षक पिंकी धामी को दी गयी है।

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!