4 November 2026

डीएसबी परिसर के जीबी पंत पुस्तकालय में प्रो नीलू लोधियाल ने पुस्तकालयाध्यक्ष का कार्यभार किया ग्रहण

pine-crest


नैनीताल। डीएसबी परिसर के जीबी पंत पुस्तकालय में आज प्रो नीलू लोधियाल ने अवैतनिक पुस्तकालयाध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण किया । प्रो नीलू लोधियाल ने कहा की विद्यार्थियों को बेहतर सुविधा मिले तथा पुस्तकों के प्रति उनकी मित्रता बड़े ऐसा उनका प्रयास रहेगा । प्रो नीलू लोधियाल उन्नत भारत अभियान की कोर्डिनेटर तथा सहायक प्रॉक्टर रही है तथा वनस्पति विज्ञान की प्रोफेसर है । इस अवसर पर प्रो नीलू को अंगवस्त्र पहना कर उनका स्वागत किया गया ।इस अवसर पर प्रो नीता बोरा ,प्रो पदम सिंह बिष्ट संकायाध्यक्ष ,प्रो ललित तिवारी निदेशक विजिटिंग प्रोफेसर निदेशालय ,प्रो सुषमा टम्टा ,डॉक्टर मोहित रौतेला , डॉक्टर रुचि मित्तल ,डॉक्टर भूमिका प्रसाद ,मीनू साह ,मुन्नी जोशी , गायत्री ,विनोद शामिल रहे ।

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!