17 April 2025

12th फेल फिल्म के रियल हीरो आईपीएस मनोज शर्मा पहुंचे नैनीताल, मां नयना देवी मंदिर में की पूजा और मालरोड की करी सैर, प्रशंसकों ने खिंचवाई फोटो

0

नैनीताल। आईपीएस मनोज शर्मा इन दिनों अपनी पत्नी श्रद्धा के साथ नैनीताल के सैर में हैं। उन्होंने नैनीताल की प्राकृतिक खूबसूरती का आनंद उठाया साथ ही मां नयना देवी मंदिर में पूजा अर्चना की। देर शाम को माल रोड में अपनी पत्नी के साथ चहल कदमी करते हुए दिखाई दिए तो ऐशडेल होटल के जीएम फरहान अंसारी व उनके परिवार के सदस्यों व अन्य प्रशंसकों ने उनको पहचान लिया और उनके साथ फोटो खिंचवाए। आईपीएस मनोज शर्मा अल्मोड़ा अपने ससुराल में आए हुए थे वहां से वह नैनीताल भ्रमण पर पहुंचे हैं। श्रद्धा ने जीजीआईसी अल्मोड़ा से पढ़ाई की है। आईपीएस मनोज शर्मा 12th फेल फिल्म के रियल हीरो हैं। उनकी जीवन पर आधारित 12th फेल फिल्म काफी हिट हुई थी।


बता दें कि आईपीएस मनोज शर्मा मुरैना जिले के बिलगांव के रहने वाले हैं। आज भी उनका रिश्ता व लगाव गांव से बराबर बना हुआ है। 12वीं में फेल होने के बाद भी नहीं मानी थी उन्होंने हार ।
12वीं फेल फिल्म के रियल हीरो आईपीएस मनोज शर्मा की कहानी कुछ ऐसी ही है। गरीबी की भट्टी में तपकर निकले आईपीएस मनोज शर्मा पर 12th फेल फिल्म बनी है। फिल्म को लेकर काफी चर्चा रही है। कैसे अपने सपने को पूरा करने के लिए 12वीं में फेल होने के बाद भी एक लड़का हार नहीं मानता है और अपनी मेहनत से आगे चलकर यूपीएससी क्रैक करता है। आईपीएस मनोज शर्मा ने जीवन में सफलता पाने के लिए संघर्ष किया। संघर्ष तो सभी करते हैं लेकिन सफलता का स्वाद वही चख पाता है, जिसके संघर्ष में लक्ष्य की प्राप्ति ही अंतिम निर्णय हो। सफलता के बाद वह अन्य लोगों के लिए आदर्श बन जाता है। कुछ ऐसी ही कहानी है चंबल के लाल आईपीएस मनोज शर्मा की। मनोज शर्मा मुरैना जिले के बिलगवां गांव के रहने वाले हैं। 12वीं में फेल होने के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी है। मनोज के सामने शुरुआत के दिनों में दोहरी चुनौतियां थीं। आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के लिए मनोज ने दिल्ली में बड़े लोगों के कुत्ते टहलाए लेकिन पढ़ाई जारी रखी। अब वह लोग उन्होंने आईपीएस मनोज शर्मा के नाम से जानते हैं।
दरअसल, जीवन में सफलता पाने के लिए संघर्ष तो सभी करते हैं लेकिन सफलता का स्वाद वही चख पाता है, जिसके संघर्ष में लक्ष्य की प्राप्ति ही अंतिम निर्णय हो। सफलता के बाद वह अन्य लोगों के लिए आदर्श बन जाता है। चंबल के लाल आईपीएस मनोज शर्मा की यही कहानी हकीकत में है।
गांव में आज भी पुराना मकान है।
गौरतलब है कि आईपीएस अफसर मनोज शर्मा की जिंदगी पर 12th फेल फिल्म आई है। यह 27 अक्टूबर2023 को रिलीज हो गई थी। फिल्म को निर्देशित विधु विनोद चोपड़ा ने किया है। अभीआईपीएस मनोज शर्मा डीआईजी सीआईएसएफ में और पत्नी श्रद्धा महाराष्ट्र टूरिज्म में एमडी के पद पर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!