27 March 2025

नैनीताल में महिलाओं ने रखा वट सावित्री का व्रत, घरों व मंदिरों में सामूहिक हुई पूजा अर्चना

0


नैनीताल। वट सावित्री पर नगर के विभिन्न मंदिर व घरों में महिलाओं ने सामूहिक पूजा अर्चना की। मां नयना देवी मंदिर व पाषाण देवी मंदिर में सुबह से भक्त जनों की भीड़ जुटी रही । इस दौरान महिलाओं ने मंदिर में पूजा अर्चना की मंदिर में जगह जगह पर महिलाओं द्वारा बट पौधे की पूजा अर्चना की जा रही थी यहां पहुंचे सैलानियों ने भी नयना देवी मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की गई।


पाषाण देवी मंदिर के मुख्य पुजारी जगदीश भट्ट ने बताया कि वट सावित्री पर विवाहित स्त्रियां वट वृक्ष की पूजा कर अपने सुहाग की लंबी उम्र की कामना की। वट वृक्ष को भगवान शिव का प्रतीक माना गया है। बरगद के वृक्ष के तने में भगवान विष्णु, जड़ में ब्रह्मा और शाखाओं में भगवान शिव का वास है इस वृक्ष में कई सारी शाखाएं नीचे की ओर रहती है इन्हें देवी सावित्री का रूप माना जाता है।
इसलिए इस वृक्ष की पूजा करने से भगवान का आशीर्वाद प्राप्त होता है इस दिन पत्नियां अपने पति की दीर्घायु की कामना एवं सुखद वैवाहिक जीवन की कामना हेतु सभी विवाहित स्त्रियां वट सावित्री का उपवास रखती हैं। इधर जू रोड में नीलम साह व ममता अधिकारी के निवास में महिलाओं ने सामूहिक बट सावित्री के मौके पर पूजा अर्चना की। इस मौके पर नीता खिसवाड़, सोनू शाह, ममता कुमैय्या, कविता कांडपाल, गीता साह, रीना मेहरा, लता आदि शामिल रही। इधर तल्लीताल में वट सावित्री के मौके पर सामूहिक पूजाअर्चना की गईा इस मौके पर भावना रावत, गीता बवाडी, शांति जोशी, ममता तिवारी, हेमा, नैना, प्रेमा रावत, रेनू पंत, पूनम आदि शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!