19 June 2026

नैनीताल की नदी में दोस्तों के साथ गया युवक की डूबने से हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM


नैनीताल। ज्योलीकोट में अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करने आए 24 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार रुद्रपुर निवासी 24 वर्षीय मोहित आर्या अपने आठ दोस्तों के साथ ज्योलीकोट घूमने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कुछ युवक यहां नदी में नहाने के लिए आए थे और एक युवक उनमें से डूब कर मर गया है।एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू करने में जुटी हुई है।
ज्योलीकोट में नदी में युवक की मौत की खबर सुनने के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। पिछले वर्ष भी यहां एक स्थानीय युवक की नदी में डूबने से मौत हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने यहां पर नो एंट्री का बोर्ड भी लगाया था। उसके बाद भी यहां युवक नदी में नहाने पहुंच रहे हैं। और एक बार फिर यहां आज 24 वर्षीय युवक की यहां मौत हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!