10 July 2026

सीआरएसटी ओल्ड बॉयज एसोसिएशन क्लब की आम सभा में जगदीश बवाडी को अध्यक्ष, मनोज बिष्ट को महासचिव बनाया गया1 अगस्त से होगा एच एन पांडेय मेमोरियल इंडिपेंडेंस कप टूर्नामेंट

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM

नैनीताल। सीआरएस टी ओल्ड बॉयज एसोसिएशन क्लब की आम सभा की बैठक सीआरएसटी इंटर कॉलेज में संपन्न हुई ।आम सभा में कैप्टेन ललित मोहन साह संरक्षक ,जगदीश बावड़ी अध्यक्ष ,खीम राज सिंह बिष्ट उपाध्यक्ष ,डॉक्टर मनोज बिष्ट गुड्डू महासचिव ,शैलेन्द्र बरगली उप सचिव ,धर्मेंद्र शर्मा कोषाध्यक्ष अगले सत्र के लिए निर्वाचित किया गया है । बैठक के बाद तय किया गया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी नैनीताल बैंक लिमिटेड द्वारा प्रायोजित एच एन पांडेय मेमोरियल इंडिपेंडेंस कप टूर्नामेंट 1 अगस्त से डीएसए मैदान में खेला जाएगा । बता दें कि इस टूर्नामेंट को 1947 से खेला जाता है तथा यह संस्था शहर की सबसे पुरानी संस्थाओं में है । बैठक में विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा हुई ।बैठक में जगदीश लोहनी , प्रोफेसर ललित तिवारी,विनोद साह, आनंद बिष्ट , भूपल नयाल,मोहित साह ,शैलेन्द्र चौधरी ,राजेश कुमार ,आदि उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!